फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महादेव मंदिर पर विदेशियों ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विदेशी मेहमान। - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। जागीर क्षेत्र के किशनी मैनपुरी मार्ग पर जखदर महादेव का मंदिर है। बृहस्पतिवार को स्पेन के जेनी, ऑडाने, अनोहा, जैसिस, जॉन, अदरी, फरान ने यहां दर्शन लिए। उन्होंने मंदिर पर पहुंचकर अनुवादक से मंदिर के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

इसके बाद विदेशियों ने भांवत गांव में पैदल भ्रमण कर तालाब, खेत, ट्रैक्टरों को देखा। भारतीय ग्रामीण परंपरा, खेती, रहन-सहन आदि को देखा। इस दौरान पर्यटक विश्राम सिंह प्रजापति के घर पहुंचे और मिट्टी के बर्तन में चाय और मूंग की पकौड़ी खाईं। उन्होंने भारतीय व्यंजनों की तारीफ की। विदेशी पर्यटकों ने कहा, भारत में हम लोग घूमने और यहां का रहन-सहन देखने आए थे। ग्रामीणों ने खूब स्वागत किया। इस दौरान रोहित प्रजापति, दिलीप कुमार, हरिओम चौहान, सचिन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें