फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शर्मनाकः बच्चों के मिड-डे मील पर डाका

विज्ञापन
विद्यालय का निरीक्षण करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़। - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के मिड-डे-मील पर डाका डाला जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय नगला पजाबा में राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। यहां देखा कि मौजूद 31 बच्चों के सापेक्ष बेहद कम दाल बनाई गई। रेनू गौड़ ने रसोईया से पूछा तो वह बोला कि बच्चों ने खाना खाया था। बच्चों ने पोल खोलते हुए कहा कि खाना खाने से मना नहीं किया था। हमेशा ही भोजन कम दिया जाता है।
विज्ञापन

रेनू गौड़ ने बताया कि प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र नगला पजाबा, कंपोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र गोला बाजार का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय नगला पजाबा के निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय में पंजीकृत 45 छात्रों के सापेक्ष 31 छात्र उपस्थित थे। बच्चों को मिड-डे मील में परोसने के लिए सब्जी युक्त दाल और रोटी बनाई गई थीं। रसोइया की ओर से 31 बच्चों के सापेक्ष बहुत कम मात्रा में दाल बनाकर रसोई में रखी गई थी। जानकारी करने पर रसोईया ने बताया कि अधिकांश बच्चों ने खाना खाने को मना कर दिया है, इसके चलते कम दाल बनाई है। कक्षाओं में जाकर बच्चों से जानकारी की तो अधिकांश बच्चों ने बताया कि उन्होंने खाना खाने से मना नहीं किया। हमेशा ही कम भोजन मिलता है। इस पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विश्वलता चौहान को कड़ी फटकार लगाई। बच्चों को निर्धारित मात्रा में निर्धारित मीनू के अनुसार समय से भोजन उपलब्ध कराए जाने को कहा है। इसी विद्यालय के परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में 25 के सापेक्ष दो बच्चे उपस्थित पाए गए।

महिलाओं की समस्याएं सुनीं
सदस्य राज्य महिला आयोग रेनू गौड़ ने महिलाओं की जनसमस्या ट्राजिस्ट हॉस्टल में की। यहां अधिकारियों को विशेष तौर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि महिला उत्पीड़न के प्रकरण में तुरंत कार्रवाई करें। किसी भी स्तर पर महिलाओं का शोषण न हो। बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन केंद्र-प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन


विद्यालय के शौचालय में लगा मिला ताला, बच्चों को धूप में बैठाकर पढ़ाया जा रहा
कंपोजिट विद्यालय गोला बाजार के निरीक्षण के दौरान रेनू गौड़ को वहां शौचालय में ताला लगा मिला। नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापिका से कहा कि विद्यालय परिसर में स्थापित शौचालय समय से खुलें, टंकी में नियमित रूप से पानी भरा जाए। बच्चों को शौचालय के बाहर हाथ धोने के लिए साबुन-पानी की उपलब्धता रहे। विद्यालय परिसर में ही संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में 30 बच्चों के सापेक्ष 17 बच्चे उपस्थित पाए गए। आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को धूप में बैठाया गया था, इस पर जानकारी करने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय भवन क्षतिगस्त होने के कारण उसे ध्वस्त किया जा चुका है। परिसर में मात्र 2 कक्ष ही है। जिनमें सभी बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। आंगनबाड़ी सहायिका को निर्देशित किया कि धूप में बच्चों को न बैठाया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित नहीं मिलीं। सहायिका द्वारा बताया गया कि वह सर्वे का कार्य करने गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें