फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने तेल की गोदाम पर मारा छापा, 35 ड्रम तेल किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार की रात शहर के एक ट्रेडर्स के यहां छापा मारा। यहां 32 ड्रम रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और तीन ड्रम सरसों को तेल सीज कर दिया। यहां से रिफाइंड और सरसों के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। साथ ही बिक्री पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में दिवाली के त्योहार से पहले सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में कार्रवाई चल रही है। मंगलवार की रात जिलाधिकारी को जानकारी मिली कि राजा सब्जी मंडी लेनगंज में एक ट्रेडर्स पर अवैध तेल का कारोबार चल रहा है। इस पर डॉ. श्वेता सैनी और एके पाठक ने अपनी टीम के साथ जय महाकाल ट्रेडर्स के यहां निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में 32 ड्रम रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और तीन ड्रम सरसों का तेल विक्रय के लिए संग्रहित पाए गए। रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का एक तथा सरसों के तेल का एक नमूना संग्रहित किया गया। डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि संचालक के पास मैन्युफैक्चरिंग का लाइसेंस नहीं था। संबंधित तेल और रिफाइंडर राइस ब्रान ऑयल को सीज करके विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया। कार्रवाई के दौरान सभी खाद्य सुरक्षाधिकारी मौजूद रहे। संचालक मोनू राठौर का कहना था कि बिना उनकी जानकारी के रात के समय छापा मारा गया। व्यापारियों ने जब विरोध किया तब उन्हें मौके पर बुलाया गया।
-
कुरावली में दूषित मिठाइयां कराईं नष्ट
कुरावली। टीम ने बुधवार को कुरावली बाजार स्थित बाबा स्वीट का निरीक्षण किया। यहां लगभग 15 किलोग्राम खराब चासनी कीमत 1500 और 10 किलोग्राम खराब छेना रसगुल्ला कीमत 2200 नष्ट करवाया। पाई गई कमियों के लिए सुधार नोटिस जारी किया गया। कुरावली स्थित जैन स्वीट का निरीक्षण किया गया यहां लगभग 10 किलोग्राम चमचम जो कि दूषित हो चुका था कीमत 2000 नष्ट करवाया गया इसके अतिरिक्त खराब 5 किलोग्राम वनस्पति 25 किलोग्राम खराब चाशनी, 10 किलोग्राम खराब छेना कीमत नष्ट करवाया। कुरावली बाजार स्थित बांके बिहारी स्वीट का निरीक्षण किया गया यहां 5 किलोग्राम दूषित बर्फी कीमत, 10 किलोग्राम दूषित छेना रसगुल्ला नष्ट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें