बेवर सीएससी में उपचाराधीन फूड प्वाइजनिंग की शिकार छात्राएं।
- फोटो : संवाद
बेवर/मैनपुरी। बेवर क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की 20 से अधिक छात्राएं बुधवार को फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं। छात्राओं को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर में भर्ती कराया गया। उनका देर रात तक इलाज जारी रहा।
किशनपुर गढ़िया गांव में संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में 164 छात्राएं पंजीकृत हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वयं सहायता समूह द्वारा विद्यालय में भोजन बनवाया जाता है। बुधवार शाम छोले भटूरे थे। खाना खाने के बाद सभी छात्राएं सोने चली गईं। रात करीब 9 बजे अचानक लगभग करीब 20 छात्राओं ने पेट दर्द की शिकायत की। प्रिंसिपल रागिनी पाल तुरंत उन्हें लेकर सीएचसी बेवर पहुंची। प्रिंसिपल ने बताया कि छात्राओं की तबीयत में उपचार के बाद सुधार है।
इनकी बिगड़ी तबीयत
कक्षा 6 की सौम्या, कनक, शोभा, पूनम, तारा, पलक, अमृता, अंशिका, अनुष्का, माही, किंजल, सेजल, तान्या, सौम्या कक्षा 7 की मुस्कान, लकी, प्रांसी, अनामिका और कक्षा 8 की मधु, अंशिका सहित कई अन्य छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।