फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में नहीं थम रहा डेंगू, तीन मरीज कराए गए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में कराई गई प्रथम जांच के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों पर तीन और पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक 22 लोगों को डेंगू से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र के गांव नगला हरीसिंह निवासी ऊषा देवी, भोगांव के ही गांव भैंसरोली निवासी रिचा मिश्रा और एटा जिले के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव महादिया निवासी 22 वर्षीय प्रतीक्षा को बुखार आने पर 11 अक्तूबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को तीनों ही मरीजों के रक्त की जांच कराई गई। बुधवार को आई रिपोर्ट में तीनों पाजिटिव आईं। इसके बाद पाजिटिव मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि सभी की हालत ठीक है, उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें