फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला ऊसर में मिला बिछवां के रहने वाले युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव नगला ऊसर में शनिवार को गांव महरमई बिछवां निवासी 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास पड़ा मिला। मौके पर आई पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र गांव महरमई निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार बहेलिया का शव शनिवार को नगला ऊसर उच्च प्राथमिक स्कूल के पास पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन की ओर से मृत्यु को लेकर आशंका जताई गई। इसके बाद पुलिस मृत्यु की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग सकेगा। स्थानीय पुलिस रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें