फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 97 शिक्षकों का हुआ समायोजन आज से करेंगे कार्यभार ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर जिले में स्कूलों के मर्जर के बाद तैनात शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिले में 236 आवेदन आए थे। इनमें से जांच के बाद 102 आवेदन विभाग को भेजे गए थे। विभाग की ओर से शुक्रवार की रात सूची जारी कर दी गई। इसमें 97 शिक्षकोंं को समायोजित किया गया। पांच लोगों के आवेदन विभाग की ओर से निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर शिक्षकों के समायोजन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदनों की जांच के बाद विभाग को अग्रसारित कर दिया गया था। विभाग की ओर से 97 शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। संबंधित शिक्षकों को आज से समायोजित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। बीएसए ने कहा कि सभी शिक्षक शासन की मंशा के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि मर्जर के बाद जो दिक्कतें आ रही थीं समायोजन से उनका निराकरण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें