फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्किल रेट बढ़ाकर ही किसानों को दिया जाए मुआवजा

विज्ञापन
फोटो 1 बेवर के मनिकापुर में किसानों के साथ बैठक करते भाकियू के पदासधिकारी। संवाद - फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर क्षेत्र के गांव मनिकापुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक हुई। मांग की गई कि अधिग्रहीत की गई किसानों की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा दिया जाए। ऐसा नहीं होने पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों को साथ लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि बेवर क्षेत्र में अकबरपुर विकू के आसपास सभी गांव की जमीन हाईवे में अधिग्रहीत की जा रही है। किसानों से पुराने सर्किल रेट के हिसाब से सरकार जमीन खरीदना चाह रही है। किसानों का कहना है कि जब तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाया जाएगा। तब तक अपनी जमीन सरकार को नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है।
उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जमीन हड़पने की कोशिश की गई तो किसानों का आंदोलन सड़कों पर होगा। खाद की समस्या का समाधान नहीं होने पर सात अक्तूबर को विकास भवन में संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। नरेंद्र शास्त्री, ओमवीर यादव, संतोष यादव, नाहर सिंह, तेजसिंह , राजाराम, सुभाष चंद्र, संदीप कुमार, अरविंद कुमार, कृपाल सिंह, रामनिवास पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक कुसमरा में हुई। वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव विपिन कुमार शुक्ला की देखरेख में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में किसानों की खाद की समस्या के लिए आंदोलन करने पर चर्चा की गई। आलोक चौहान को मंडल महामंत्री, जितेंद्र राजपूत को जिला संगठन मंत्री, राघवेंद्र मिश्रा को तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री प्रशांत दीक्षित, अमाेल पचौरी, गोल्डी गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें