फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क दुर्घटना में भाई के बाद बहन ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गांव शिवाला के सामने शुक्रवार को रात डंपर की चपेट में आने से घायल हुई महिला ने देर रात आगरा ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी, घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। भाई बहन की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के गांव डांडेहार निवासी अजय कुमार के घर में वैवाहिक कार्यक्रम था, वह पत्नी नेहा के साथ थाना बेवर क्षेत्र के गांव अठलकड़ा बहन अंजली को लाने के लिए गए थे। शुक्रवार को जब बहन अंजली और पत्नी के साथ बाइक से गांव डांडेहार लौट रहे थे। तभी बेवर कुसमरा मार्ग पर गांव शिवाला के सामने डंपर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घायल बहन अंजली और पत्नी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार देर रात परिजन 42 वर्षीय अंजली को उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। अजय की पत्नी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, हादसे में भाई बहन की मौत के बाद घरों में मातम छाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें