फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंजनी में मकान के ताले तोड़कर चार लाखों के जेवर-नकदी चोरों ने उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव अंजनी में शुक्रवार रात चोर दीवार कूदकर एक घर के अंदर दाखिल हुए। कमरों के ताले तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखे करीब चार लाख रुपये जेवर नकदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कियाय़.
विज्ञापन

गृहस्वामी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में चले गए थे। रात में किसी समय चोर दीवार कूद कर घर में दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने कमरों व बक्सों के ताले तोड़कर सोने की दो चेन, मंगलसूत्री, दो अंगूठी, पायल, नकदी आदि चोरी की वारदात अंजाम दी। शनिवार की सुबह जब परिजन जागे तो कमरों में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी से जानकारी ली। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए नमूने एकत्र किए। थानाध्यक्ष आशीष कुमार का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें