फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाईपास रोड पर ट्रक में कंटेनर ने मारी टक्कर, खलासी की मौत

विज्ञापन
मृतक मन मोहन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में बाईपास मार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के किनारे खड़े खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला सुम्मेर निवासी 23 वर्षीय मनमोहन सिंह ट्रक पर खलासी का काम करता था। शनिवार की रात को वह चालक अमित सिंह निवासी नंदनपुर थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद के साथ ट्रक में माल लादकर कहीं जा रहा था। ट्रक जब थाना क्षेत्र में बाईपास मार्ग पर पहुंचा, तभी चालक ने रस्से से बंधा माल ढीला होने के चलते ट्रक साइड में रोक दिया। इसके बाद चालक ट्रक के ऊपर चढ़ कर तिरपाल सही करने लगा, मन मोहन ट्रक की साइड में नीचे खड़ा हुआ था। तभी मार्ग से गुजर रहे कंटेनर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर की चपेट में आकर मनमोहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। घायल चालक अमित को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस टक्कर मारने वाले कंटेनर व चालक की तलाश कर रही है। रविवार को खलासी के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें