फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 297 कॉलेजों ने नई कक्षा के लिए छात्र-छात्राओं का नहीं किया प्रमोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अधिकारियों की नाराजगी के बाद भी जिले काॅलेज संचालक छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन प्रमोशन कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। विभागीय समीक्षा के दौरान पाया गया है कि जिले के 297 कॉलेजों ने अभी तक एक भी छात्र का प्रमोशन नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से स्कूलों में छात्र-छात्राओं का यू डाइस पोर्टल पर अगली कक्षा में प्रमोशन होना है। शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। लेकिन अभी तक जिले के 297 कॉलेजों ने एक भी छात्र-छात्रा का प्रमोशन अगली कक्षा के लिए नहीं किया है। दो दिन पहले राज्य परियोजना कार्यालय से हुई समीक्षा में जिले की स्थिति पर अधिकारियों को नाराजगी झेलनी पड़ी। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि जल्द पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के प्रमोशन कार्य किया जाए। आदेश का पालन न करने वाले कॉलेजों के विरुद्ध क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें