फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की तबाही से मिली कलेजे को ठंडक, आंखों से छलक पड़े गर्व के आंसू

Tue, 26 Feb 2019 09:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
शहीद रामवकील की पत्नी गीता देवी
विज्ञापन
वायुसेना की ओर से आतंकी शिविरों पर हमला और 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर से मैनपुरी के शहीद रामवकील के परिजनों के कलेजे को ठंडक मिली है। एक तरफ वीर सपूत को खोने का गम और एयर स्ट्राइक की खुशी से परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन


बरनाहल थाना क्षेत्र का गांव विनायकपुर आज भी शोक में था। इस गांव ने पुलवामा हमले में अपने बेटे रामवकील को खोया है। मंगलवार को शहीद रामवकील की आत्मा की शांति के लिए शांतिपाठ रखा गया था। 

इसी बीच परिजनों को वायुसेना के जवानों की शौर्य गाथा की जानकारी हुई। भारत की ओर से पाकिस्तान में किए गए हमले की खबर से शहीद के परिजनों की आंखें भर आईं। गांव में शहीद रामवकील अमर रहें, भारत माता की जय के नारे लगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आतंकियों पर जितनी बार हमला किया, वो कम है'

तेरहवीं से पहले शहादत का बदला पूरा होने से उनके कलेजे को ठंडक मिली है। परिजनों ने कहा कि समय-समय पर पाकिस्तान को इस तरह का मुंह तोड़ जवाब मिलते रहना चाहिए। अगर सरकार ऐसा करती है तो पाक कभी भी नापाक हरकत करने की हिम्मत नहीं जुटा सकेगा।

शहीद रामवकील की पत्नी गीता देवी ने कहा कि आतंकियों पर जितनी बार हमला किया जाए वह कम है। आतंकवाद के आका को भारतीय सेना पूरी तरह से खत्म करे। हमले से कलेजे को बहुत ज्यादा ठंडक मिली है। बेटे कहा कि एयर स्ट्राइक करके जवानों ने वीरता का परिचय दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होगी चाहिए।

शहीद रामवकील की मां बोलीं, अभी सरकार और कार्रवाई करे, तभी पाकिस्तान को सबक मिलेगा। हम वीर जवानों पर गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं भतीजे शिवकुमार ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने आज अपने भाइयों की शहादत का बदला ले लिया है। कार्रवाई यहीं नहीं रुकनी चाहिए। आगे भी आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें