वॉलीबाल में मैनपुरी, कबड्डी में किशनी की टीम प्रथम
मैनपुरी। राजकीय स्टेडियम में जनपदीय खुली ग्रामीण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबाल के बालक और बालिका दोनों वर्ग में मैनपुरी विकास खंड ने प्रथम स्थान पाया।
यह प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के सौजन्य से आयोजित की गई। शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता बालक वर्ग में मैनपुरी विजेता और बरनाहल उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में मैनपुरी विजेता और किशनी उपविजेता रहा। कबड्डी बालक वर्ग में मैनपुरी की टीम प्रथम और जागीर की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी बालिका वर्ग में किशनी प्रथम और घिरोर दूसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राज अवस्थी और बालिका में शालिनी प्रथम स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राज अवस्थी और बालिका वर्ग में शालिनी ने प्रथम स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम यादव और बालिका वर्ग में कंचन पहले स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बीटू और बालिका वर्ग में अंजली ने पहला स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंशुल यादव और बालिका वर्ग में अंजली प्रथम स्थान पर रहीं। तीन हजार मीटर दौड़ बालक वर्ग में रजत यादव और बालिका वर्ग में मोहिनी पहले स्थान पर रहीं। लंबीकूद बालक वर्ग में शिवम यादव और बालिका वर्ग में आरती प्रथम स्थान पर रहीं। ऊंचीकूद बालक वर्ग में युवराज और बालिका वर्ग में डौली प्रथम स्थान पर रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में नवीन और बालिका वर्ग में साक्षी ने प्रथम स्थान पाया। समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पवन प्रशांत, प्रवीन कुमार, वरुण कुमार, विमल कुमार, माधव सिंह, अमरीश कुमार, प्रांतीय रक्षक दल ब्लॉक कमांडेंट श्याम मिश्रा, आशुतोष दीक्षित, विमल कुमार, सुल्तान सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, सुभाष यादव, भानुप्रताप सिंह मौजूद रहे।