फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन में आयोजित की जा रही 13वीं अंतरजनपदीय ख्ेालकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को आईजी रेंज आगरा ने विजेताओं को पुरस्कृत कर किया। इससे पूर्व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और अंतिम मुकाबले देखे। फ्री स्टाइल कुश्ती में जहां मैनपुरी ने बाजी मारी वहीं बॉडी बिल्डिंग में मथुरा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रविवार से शुरू हुईं 13वीं अंतरजनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन मंगलवार को हुआ। आईजी रेंज आगरा नचिकेता झा ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए गए। इससे पूर्व पुलिस लाइन पहुंचकर उन्होंने खिलाड़िय़ो से परिचय प्राप्त किया। उनका हौंसला बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। अंतिम मुकाबलों को देखने के लिए आईजी मैदान पर मौजूद रहे। मंगलवार को हुए मुकाबले में फ्री स्टाइल कुश्ती में मैनपुरी, ग्रीको रोमन पुलिस कुश्ती में अलीगढ़, बॉडी बिल्डिंग में मथुरा और बॉक्सिंग में मैनपुरी की टीम नंबरों के आधार पर विजेता बनी। कबड्डी (महिला) में मैनपुरी की टीम ने मथुरा को हराकर जीत दर्ज की, भारोत्तोलन (महिला) में मैनपुरी, पुरुष में मथुरा और पुरुष कबड्डी में मथुरा ने फिरोजाबाद को हराकर जीत दर्ज की। इस मौके पर एसपी अशोक कुमार राय, आरआई राजीव राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें