फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में 108 एंबुलेंस की कॉल कनेक्ट नहीं हुई तो परिजनों ने उठाया ये कदम

Fri, 16 Mar 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में अभी दो दिन पहले ही समय पर उपचार न मिलने के कारण महिला की मौत हो चुकी है। गुरुवार को भी एंबुलेंस 108 पर जब फोन नहीं लगा तो मरीज को परिजन जुगाड़ वाहन (ठेले) पर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी 45 वर्षीय शिवराम पुत्र अहिवरन सिंह को सांस की दिक्कत है। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। 

गुरुवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई तो उनके भाई पप्पू ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर डायल किया। उसके अनुसार एक बार नहीं चार बार नंबर लगाया गया, लेकिन फोन नहीं लगा। 
विज्ञापन

इसके बाद वे गांव के रामू के पास गए। रामू मोटर साइकिल में हथठेला लगाकर जुगाड़ वाहन चलाता है। परिजन इसी जुगाड़ वाहन पर लिटाकर शिवराम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 

आठ किलोमीटर के रास्ते को जुगाड़ वाहन से ही शिवराम और उसकी पत्नी तथा भाइयों ने तय किया। इस दौरान उन्हें किसी हादसे का डर भी सताता रहा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवराम को भर्ती करने के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया है।

108 एंबुलेंस क जिला समन्वयक धीरज कुमार का कहना है कि एक साथ कई कॉल होने पर इस प्रकार की दिक्कत कई बार आती है। मामला उच्च स्तर का है। कॉल लखनऊ जाती है। जनपद स्तर से इसका कोई लेना देना नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें