यूपी के एटा में सामूहिक नकल करने का मामला सामने आया है। नकल की शिकायत मिलने पर एसडीएम और सीओ ने दीनबंधु दीनानाथ डिग्री कॉलेज में छापा मारा।
छापेमारी के दौरान परीक्षार्थी सामूहिक नकल करते मिले। सभी की उत्तर पुस्तिकाओं में समानता मिली। इस पर दस कक्ष निरीक्षकों को हिरासत में लिया गया है।
गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर ब्रजेश कुमार सिंह एवं सीओ वरुण कुमार ने अलीगंज रोड स्थित दीनबंधु दीनानाथ महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर छापा मारा।