फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी छात्रा हत्याकांड: तीन और संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराएगी एसआईटी, शुरू की तैयारी

Sat, 08 Jan 2022 01:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

एसआईटी ने जिन लोगों को अपनी संदिग्धों की सूची में रखा है, उनसे एक बार फिर से पूछताछ का सिलसिला शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, मैनपुरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव की छात्रा की हत्या और दुष्कर्म मामले में एसआईटी अब तीन और संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं शुक्रवार को करहल स्थित गेस्ट हाउस और कैंप कार्यालय पर सात लोगों से पूछताछ की गई।

विज्ञापन


नवोदय छात्रा की मौत व दुष्कर्म के मामले में जांच कर रही एसआईटी एक बार फिर संदिग्ध की श्रेणी में रखे गए लोगों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार टीम अब तीन लोगों के नार्को टेस्ट कराए जाने की तैयारी कर रही है, इसको लेकर कोर्ट से अनुमति लिए जाने को लेकर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। 

पूछताछ का सिलसिला फिर शुरू 
एसआईटी ने जिन लोगों को अपनी संदिग्धों की सूची में रखा है, उनसे एक बार फिर से पूछताछ का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुक्रवार को भी सात लोगों को पूछताछ के लिए कैंप कार्यालय पर बुलाया गया। सूत्रों के अनुसार एसआईटी मामले में अपनी मजबूती को लेकर इन लोगों को गवाह के तौर पर सामने रखने की तैयारी कर रही है। वहीं करहल स्थित गेस्ट हाउस में भी कुछ लोगों से टीम के सदस्यों ने पूछताछ की। 
विज्ञापन


बता दें कि एसआईटी इस मामले में पूर्व प्रधानाचार्या को जेल भेज चुकी है। लेकिन अभी तक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को लेकर कुछ भी खास जानकारी हासिल नहीं कर सकी है। कुछ संदिग्ध लोगों की फोटो जारी कर, उनकी तलाश के लिए सहयोग मांगा जा रहा है। हालांकि अभी तक फोटो के संबंध में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें