फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: नहर में नहाते समय चार युवक डूबे, एक को किसान ने बचाया, एक का शव बरामद... दो की तलाश जारी

Sun, 05 May 2024 02:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

Mainpuri: यूपी के मैनपुरी जिले में एक दर्दनाक घटना हुई। यहां के कुसमरा थाना क्षेत्र में नहर में नहाने गए चार युवक डूब गए। एक को तो किसान ने बचा लिया और एक का शव बाद में बरामद हुआ। 
विज्ञापन
नहर में युवकों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुसमरा में दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए चार डूब गए। एक युवक को खेतों में कार्य कर रहे किसान ने बचा लिया जबकि तलाशी के बाद एक का शव बरामद कर लिया गया। बाकी दो की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर लगभग 11 बजे कस्बा मोहल्ला निवासी विष्णु पाण्डेय पुत्र रामगोविंद पाण्डेय उम्र लगभग 18 वर्ष, पार्थ उर्फ अक्की दीक्षित पुत्र अनिल दीक्षित उम्र लगभग 17 वर्ष, यश गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता उम्र लगभग 19 वर्ष व सक्षम गुप्ता पुत्र स्व. अमित गुप्ता उम्र लगभग 17 वर्ष बाइक से लोअर गंगा नहर रायहार पुल के पास नहर में नहाने गए थे। चारों युवकों ने कपड़े उतारकर बाइक पर टांग दिए और नहर में छलांग लगा दी।

पुल के निकट गहराई होने के कारण तीन युवक उसमें चले गए। सक्षम पीछे होने के कारण बच गया। तीनों साथियों को डूबता देख उसने चिल्लाना शुरू कर दिया और अपने साथियों को बचाने के लिए छलांग लगा दी। खेत में काम कर रहे एक किसान ने सक्षम को डूबने से बचा लिया, लेकिन उसके तीन साथी नहर में डूब गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय गोतोखोरों को बुलाकर तीनों युवकों की तलाश शुरू करा दी। बाद में एक का शव मिल गया जबकि दो की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें