फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नुमाइश 26 अप्रैल से लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी कार्यकारिणी एवं प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शनी अध्यक्ष/डीएम अविनाश कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी (नुमाइश) 26 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन

श्रीदेवी मेला प्रदर्शनी की कार्यकारिणी एवं प्रबंध समिति की बैठक में बताया गया कि प्रदर्शनी का तीन साल से किसी न किसी कारण आयोजन नहीं हुआ था। अब 26 अप्रैल से श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का आयोजन होगा। बैठक में कार्यकारिणी, प्रबंध समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रदर्शनी अध्यक्ष/ जिलाधिकारी को समस्त निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीपी सिंह, भाजपा ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता सहित कार्यकारिणी एवं प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें