फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: सांस की दिक्कत के चलते जिला अस्पताल में दो मरीजों की मौत, इलाज के लिए पहुंचे छह सौ मरीज

Thu, 25 Nov 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जिला अस्पताल में अवकाश के दिन भी मरीजों की भीड़ रही। सांस की दिक्कत के चलते जिला अस्पताल में दो मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिला अस्पताल में बुधवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में जहां 611 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं सांस की दिक्कत के चलते अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल से चार मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 

विज्ञापन

बुधवार को अवकाश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह 12 बजे तक ही संचालित हुई। इस दौरान अस्पताल में 255 पुरुष और 256 महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया गया। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी 77 वर्षीय गंगा सहाय को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बुधवार की सुबह अचानक उनका पेट फुल गया और उन्हें सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई। परिजन जब तक उन्हें जिला अस्पताल ले जाते उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काशीराम कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय रेखा देवी को पिछले कुछ दिनों से परेशानी थी। बुधवार की सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

कैंसर पीड़ित महिला की मौत 
शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी रूपल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी प्रवेशा चौहान पिछले कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थीं। उनकी आंत में कैंसर था। परिजन उनका बाहर उपचार करा रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वे घर पर ही थीं। बुधवार को उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें