फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypoll: सपा नेता रामगोपाल यादव ने सैफई में डाला वोट, रामपुर उपचुनाव को लेकर पुलिस पर लगाया यह आरोप

Mon, 05 Dec 2022 09:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि रामपुर उपचुनाव में मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया जा रहा। उन्होंने पुलिस पर लोगों की पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते सपा नेता रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले इटावा के जसवंतनगर में भी मतदान कराया जा रहा है। यहां सैफई के पोलिंग बूथ पर सुबह-सुबह ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मतदान किया। मतदान करने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि आम चुनाव 2019 में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जीतेंगी। 

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने रामपुर उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि रामपुर में मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया जा रहा। उन्होंने पुलिस पर लोगों की पिटाई करने का आरोप लगाया। रामगोपाल यादव ने कहा कि रामपुर के एसएसपी वही हैं, जिन्हें चुनाव के दौरान मेरी शिकायत पर फिरोजाबाद से हटा दिया गया था। ये एसएसपी पिछली बार भी थे और अब भी हैं।

आजम खां ने भी पुलिस पर लगाया आरोप 

उधर, सपा नेता आजम खां ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोगों से बर्बरता की जा रही है, लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस मोहल्लों में जाकर कह रही कि वोट मत डालना। एक मोहल्ले में पुलिस ने इतना धमकाया कि लोगों ने घरों में ताला लगाकर पलायन किया। हर जगह कहा जा रहा कि वोट डालने मत जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें