बैडमिंटन में मैनपुरी और बेवर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
- एकल में मैनपुरी और डबल्स में बेवर के खिलाड़ी बने विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में दिवाकर समाज की ओर से आयोजित की गई बैडमिंटन प्रतियोगिता में मैनपुरी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। समापन अवसर पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दिवाकर समाज की तरफ से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में मैनपुरी और बेवर के विभिन्न स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। एकल मुकाबले में मैनपुरी के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे। वहीं डबल्स में बेवर के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाते हुए प्रथम स्थान पाया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश दिवाकर ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गौरव दिवाकर ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान संदीप कुमार, कालेश्वर दिवाकर, रामकुमार दिवाकर, राजेश कुमार दिवाकर, विकास दिवाकर मौजूद रहे।