मैनपुरी पुलिस ने की हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को मैनपुरी प्रशासन की ओर से हिस्ट्रीशीटर पृथ्वी सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। पृथ्वी सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी।