यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे न हों, इसके लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। पूरे एक्सप्रेसवे के दोनों और तार से फेंसिंग की गई है। इससे जंगली जानवर एक्सप्रेसवे पर नहीं आ सकेंगे। लेकिन एक्सप्रेस पर आसपास के ग्रामीणों ने जगह-जगह बाइक को एक्सप्रेसवे पर चढ़ाने और उतारने के लिए तारों को काटकर कट बना लिए जिससे हादसों को न्योता दिया जा रहा है। इतना ही नहीं लूट करने वाले बदमाश इन्हीं अवैध कटों से ऊपर चढ़कर लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं।
एक्सप्रेसवे को बनाने वाली कम्पनी ने हादसा न हो ऐसी सुविधा की थी। इसमें सड़क के दोनों ओर के साथ-साथ बीच में आवारा पशु, कुत्ते और अवैध रूप से वाहनों को चढ़ाने वालों वाहनों को रोकने के लिए कटीले तारों की दोनों तरफ फेसिंग की गई थी। उसके अलावा पेट्रोलिंग की भी इस एक्सप्रेसवे पर सुविधा दी गई।
लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे पर सैकड़ों स्थानों पर रोड किनारे गांव वाले ग्रामीणों ने कंटीले तारों को काटकर अवैध रूप से वाहनों को चढ़ाने के लिए कट बनाए। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन एक्सप्रेसवे प्राधिकरण इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। हादसों के अलावा लुटेरों के गैंग भी इन्हीं अवैध कटों से बाइकों को ऊपर चढ़ाकर लूट कर आसानी से नीचे उतर जाते हैं और एक्सप्रेसवे की पुलिस ऊपर गश्त करके हाथ पैर मारती रह जाती है।
कई बार भेजी जा चुकी है रिपोर्ट नही हुई कार्यवाही
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे पर जनवरी महीने में थाना टप्पल क्षेत्र में बस यात्रियों से लूटपाट की घटना को मद्देनजर रखते हुए मथुरा पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के इंतजामात दुरस्त करने की कसरत शुरू कर थी। अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर मांट ने एक्सप्रेसवे पर अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण करते हुए तारों की फेसिंग की जांच की तो उनके क्षेत्र में आगरा से नोएडा की ओर 25 स्थानों और नोएडा से आगरा की ओर 23 स्थानों पर टूटी मिली।
उन्होंने अधिकारीयों को भेजी रिपोर्ट में आशंका जताई है कि टूटी फेसिंग में होकर रात्रि के समय अपराधी बड़ी आसानी से सर्विस रोड से ऊपर एक्सप्रेस वे पर पहुंच कर अपराध को अंजाम दे सकते हैं। वही कई जगहों पर मोटरसाइकिल व जानवर चढ़ने उतरने से हादसे हो सकते हैं। जिसे देखते हुए उन्होंने चिंहित स्थानों पर तार फेसिंग और पोल लगवाने जरूरत बताई है।
इन स्थानों पर टूटी हुई
टैटीगांव अंडरपास,सुरीर,बाजना,जाबरा, भीम,जनकपुर,राधारानी,जाबरा, गढ़ी मनसुख,लक्ष्मीनगर,नशीटी अंडरपास,बाके बिहारी ढाबे पर,कूपगड के पास,तलिया रास्ते पर, माइल स्टोन 104,92,96,100,101 आदि स्थानों पर टूटी हुई तारो की फेंसिंग।