फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गायिका के यौन शोषण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। नोएडा में रह रही कासगंज निवासी एक गायिका को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला मुख्य आरोपी सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया था। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि शेष आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन

कासगंज की रहने वाली एक युवती नोएडा में गायिका है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की थी। पर्यटन मंत्री से शिकायत के बाद रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 3 साल से वह नोएडा में किराए के घर में रह रही थी। इस बीच एक मोबाइल कंपनी में काम करने वाले करहल के गांव नगला खुशाल निवासी शिवम यादव से दोस्ती हुई। प्रेम संबंध बने और आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर मैनपुरी के एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। अब वह शादी करने से मना कर रहा है।
शिवम की बहन शीलू, संध्या और बहनोई अजय भी मौजूद थे। उसे आरोपी लगातार धमका रहा था। मामला दर्ज करने के बाद सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार प्रथम ने बताया कि मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें