फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला के सूटकेस में रखे लाखों के जेवर किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के खरगजीत नगर में रहने वाली एक महिला रिश्तेदारी में जाने के लिए बस में सवार हुई। इस दौरान 6 युवकों ने सूटकेस में रखे लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी राजेश पांडेय ने बताया कि पत्नी शैलेश पांडेय 27 नवंबर को बस स्टैंड से इटावा जाने के लिए बस में बैठी थीं। तभी बस में कुछ शराबी युवक भी आ गए। वह लोग शैलेश से सीट बदलने को लेकर दबाव बनाने लगे। उन लोगों ने उनका सूटकेस चालक की सीट के पीछे रखवा दिया। बस इटावा पहुंचने से पहले ही सभी युवक उतर गए। शैलेश इटावा पहुंचने के बाद अपनी बहन के घर रुक गईं। अगले दिन जब सूटकेस खोल कर देखा तो उसमें रखी 6 सोने की अंगूठी, कान की बाली, सोने की चेन पैंडल सहित, और 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। जेवर और नकदी गायब देख शैलेश के होश उड़ गए। राजेश ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें