फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला के नए प्लेटफॉर्म से सरपट दौड़ेंगी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें

विज्ञापन
टूंडला के नए प्लेटफार्मों के विधिवत शुभारंभ के दौरान मंचासीन सांसद डा चन्द्रसेन जादौन व अन्य - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए बनाए गए दो नए प्लेटफॉर्म का शनिवार को सांसद डा. चंद्रसेन जादौन ने लोकार्पण कर शुभारंभ किया। नवनिर्मित प्लेटफॉर्म को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि दो नए प्लेटफॉर्म का टूंडला में शामिल होना विकास की ओर इशारा करता है। भाजपा सरकार में लगातार विकास पर जोर दिया जा रहा है। चूंकि टूंडला स्टेशन दिल्ली-हावड़ा रेलखंड का प्रमुख स्टेशन है। इस रेलखंड पर ट्रेनें भी अधिक हैं। इसके लिए प्लेटफॉर्म का विस्तार होना बहुत आवश्यक था। ट्रेनों की गतिशीलता में सुधार की ओर एक और कदम बढ़ाया है। मंडल यातायात प्रबंधक टूंडला जे संजय कुमार ने इसे उपलब्धि करार दिया। अब इन दोनों प्लेटफॉर्म से जुडे़ ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेनों के अलावा मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी गुजरेंगी।
कार्यक्रम में आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त आईपी सिंह, एडीईएन हैड क्वार्टर केपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह, क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम, भाजपा नेताओं में जिला उपाध्यक्ष वृंदावनलाल गुप्ता, दीपक चौधरी, महीपाल निषाद, रूपेश शुक्ला, रामतीर्थ चक, सुशील पौनिया, दीपक राजौरिया, दुष्यंत जादौन मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टेशन पर लगे कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड
टूंडला। स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 03, 04 एवं 5 पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए गए हैं। इस प्रणाली में कुल 77 कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। जिसमें से प्लेटफार्म नंबर तीन पर 25, प्लेटफार्म नंबर चार पर 26 तथा प्लेटफार्म नंबर पांच पर 26 बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्ड की सहायता से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं अशक्त यात्रियों सहित अन्य यात्री अपने निर्धारित कोच पर आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही फुट ओवरब्रिज पर एट ग्लांस समरी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से यात्रियों को प्लेटफार्म पर आने वाली गाड़ी संख्या एवं समय आदि की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें