फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : बटेश्वर में प्राचीन रास्ते से ब्रह्मलालजी मंदिर पहुंचेंगे कांवड़िए

विज्ञापन
महा​शिवरात्रि पर्व पर बटेश्वर में प्रबंध और व्यवस्थाओं को लेकर तीर्थ स्थल ट्रस्ट के चेयरमैन अरि
विज्ञापन
बाह। महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को सोरों, हरिद्वार, ऋषिकेश से गंगाजल भरकर लाने वाले कांवड़िए बटेश्वर में प्राचीन रास्ते से ब्रह्मलालजी मंदिर के अभिषेक के लिए पहुंचेंगे। कांवड़ियों के मार्ग पर तीर्थ स्थल ट्रस्ट प्रकाश का इंतजाम कराएगा। मंदिर की आकर्षक सजावट होगी। यमुना नदी में मोटर बोट के साथ पुलिस और पीएसी के गोताखोर मुस्तैद रहेंगे। मंदिर से लेकर सड़क तक पुलिस का सुरक्षा घेरा रहेगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में सोमवार को तीर्थ स्थल ट्रस्ट के चेयरमैन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के नेतृत्व में बाह के बिजलीघर गेस्ट हाउस पर पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। तय हुआ कि तीर्थस्थल ट्रस्ट पेयजल के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था करेगा। पूर्व मंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए शौचालय का अस्थायी प्रबंध रहेगा। मंदिर में चेन स्नेचर और जेब कटों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। मंदिर क्षेत्र में बिछड़े बच्चों को मिलवाने के लिए खोया पाया शिविर लगेगा। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट के गोताखोर रहेंगे, जबकि नदी में पीएसी के गोताखोर रहेंगे। कांवड़िए नौरंगी घाट से मई, टोका मार्ग से बटेश्वर मंदिर तक पहुंचेंगे। जबकि आम श्रद्धालुओं का आना-जाना खांद के रास्ते से होगा। वाहन स्टैंड भी बनाए जाएंगे। बैठक में एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा, ध्रुव कुमार शर्मा, हरनारायन सिंह भदौरिया, पुलकित भदौरिया, डीएस भदौरिया, राजवीर सिंह भदौरिया, अल्केंद्र जादौन, संतोष गहलौत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें