किरावली भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी किरावली न्यायिक को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपत
किरावली। भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के पदाधिकारियों ने सोमवार को किसानों की छह सूत्रीय मांगों के मद्देनजर न्यायिक उपजिलाधिकारी किरावली हेमंत कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपा है। उपजिलाधिकारी न्यायिक हेमंत कुमार विंद ने बताया कि भाकियू इंडिया के पदाधिकारियों ने 6 सूत्रीय ज्ञापन दिया है, जिसे तहसीलदार किरावली दीपांकर को भेज दिया है। आश्वासन दिया कि किसानों की सभी मांगों को संबंधित विभागों को भेज दिया जाएगा तथा शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र चाहर, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, सुरेश चौधरी, मानिक चंद दिवाकर, मूलचंद कुशवाह, अवधेश, श्यामवीर, नरेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।