फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेंगे वृंदावन के पांच महादेव मंदिर

Fri, 01 Mar 2019 06:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
गोपेश्वर महादेव
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर वृंदावन के प्रमुख महादेव मंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। जहां एक तरफ कांवड़ियां गंगाजल से शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे तो वहीं नवविवाहिताएं व पुत्र रत्न प्राप्त करने वाली महिलाएं जेहर चढ़ाकर बेलपत्र, धतूरा आदि से भगवान शिव का पूजन-अर्चन करेंगी। 
विज्ञापन


वृंदावन के गोपेश्वर महादेव, राधाबल्लभेश्वर, टालेश्वर व बिहारेश्वर मंदिर में चार मार्च को महाशिवरात्रि की धूम रहेगी। वहीं वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में पांच मार्च को यह पर्व मनाया जाएगा। मंदिरों में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। 

गोपेश्वर महादेव मंदिर के सेवायत सोनू गोस्वामी ने बताया कि रात बारह बजते ही कांवड़ियों द्वारा लाया गया गंगाजल शिवलिंगों पर चढ़ना शुरू हो जाएगा। यह क्रम रात नौ बजे तक चलेगा। इसके बाद रात 10 बजे, रात 12 बजे, रात 2 बजे तथा प्रात: 4 बजे विशेष श्रृंगार आरती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खप्पर पूजा छह मार्च को

गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रात को जागरण भी होगा, जबकि खप्पर पूजा छह मार्च को होगी। उधर, बिहारेश्वर मंदिर के सेवायत पुरुषोत्तम गौतम व राधाबल्लभेश्वर मंदिर के सेवायत दिनेश शर्मा के अनुसार उनके यहां भी चार मार्च को शिवरात्रि मनाई जाएगी। 

टालेश्वर महादेव मंदिर के सेवायत ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि चार मार्च को ही प्रात: जलाभिषेक तथा शाम को भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। इस दौरान 108 दीपकों से भगवान शिव की आरती की जाएगी। वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के सेवायत देव गोस्वामी के अनुसार मंदिर में चार मार्च को जागरण तथा पांच मार्च की सुबह से जलाभिषेक होगा। शाम को विशेष दर्शन होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें