फिरोजाबाद के प्रमुख कपड़ा कारोबारी शिवहरे गारमेंट्स पर गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। आयकर की चार टीमों ने एक साथ उनके तीन शोरूम के साथ लहरी कंपाउंड स्थित गोदाम पर कार्रवाई की। इस दौरान शोरूम पर ग्राहकों को बाहर ही रोक दिया गया। शुक्रवार की भी यह कार्रवाई जारी रही।
कपड़ा व्यापारी सुनील कुमार शिवहरे की शिवहरे गारमेंट्स के नाम से शास्त्री मार्केट स्थित दो शोरूम के साथ जलेसर रोड स्थित ऑर्चिड मॉल के तीसरी मंजिल स्थित शोरूम है। लहरी कंपाउंड में गोदाम है। इन सभी स्थानों पर अपर आयुक्त आयकर अनिल कुमार शर्मा के निर्देशन में छापा मारा गया।
आयकर विभाग की टीमें आगरा और इटावा से आई हैं। टीमों ने प्रतिष्ठानों पर पहुंचते ही यहां काम करने वाले कर्मचारियों को बाहर जाने से रोक दिया। ग्राहकों को भी बाहर रोक दिया। जो ग्राहक अंदर थे उन्हें चेकिंग करने के बाद बाहर जाने दिया।
हरेक कर्मचारी से पूछताछ
आयकर के अफसरों ने बिक्री के साथ बाहर से आने वाले माल की जांच पड़ताल की। आयकर की टीम कारोबारी के प्रतिष्ठानों में काम करने वाले हरेक कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। आयकर विभाग की कार्रवाई में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात है।
बताया जा रहा है कि कारोबारी द्वारा कुछ दिनों पूर्व ऑर्चिड मॉल में खोले गए नए शोरूम पर भी जांच की जा रही है। देर शाम तक टीमें आयकर विभाग की टीम बही खातों को खंगाल रही थी। आयकर विभाग की छापेमारी की सुनकर अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
टीम में ये लोग शामिल
आयकर की टीम उपायुक्त आयकर नरेश चंद्रा, संजय दहल, बीके धवन, डीके सोनकर, रवींद्र गुप्ता, अरविंद कटियार, आयकर निरीक्षक संतलाल चौरसिया, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार, घनश्याम राठौर, सोबरन सिंह चौहान, अमित औमर, नरेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, आलोक वर्मा आदि हैं। आयकर विभाग की टीमों ने कार्रवाई को गोपनीय रखा