फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनपदीय कराटे प्रतियोगिता में महर्षि परशुराम व बीडी जैन कॉलेज अव्वल

Sun, 02 Aug 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। कलेक्ट्रेट के शोएब मुहम्मदिया एओ इंटर कॉलेज में 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-14, 17 व 19 बालक वर्ग में महर्षि परशुराम और बालिकाओं में बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज के खिलाड़ी ओवरऑल विजेता बने।
विज्ञापन

बालक वर्ग में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज ने 6 स्वर्ण, 8 रजत व 2 कांस्य (कुल 16 पदक, 56 अंक) प्राप्त किया। नगर निगम इंटर कॉलेज, ताजगंज उपविजेता और एमडी जैन इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में में बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज ने 5 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य (कुल 8 पदक, 32 अंक) प्राप्त किया। एंग्लो बंगाली कन्या इंटर कॉलेज उपविजेता और टैगोर पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मो. इस्लाम कादरी, एनके बिंदु, पंकज शर्मा, राहुल चौधरी, देवजीत घोष व ज्योति सोनी ने किया। समापन पर कॉलेज प्रबंधक हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी और रवि प्रकाश ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में शरद कुमार शर्मा जबकि संचालन शाहतोष गौतम ने किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने बताया कि सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अगस्त माह में मैनपुरी में होने वाली 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वसीम कलाम, नवेदउद्दीन, मुकेश शर्मा, जगवीर सिंह, विमला देवी, तस्लीम कौशर, शिप्रा सिंह, आशुतोष शर्मा, मुमताज एवं अरुण गौतम मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
बालक वर्ग अंडर-14, 17, 19 में आदित्य, अंश अग्रवाल, वीरेंद्र, अनेक, विवेक, अंश, धैर्य, सूर्यांश, धीरज, शिवम, यशवीर, मुन्ना, सास्वत, सिद्धार्थ, अंश सिंह, समीर, सूरज, प्रिंस, अंकुश, जयदीप, विक्रमादित्य, रोहन व अरशद।
विज्ञापन

बालिका वर्ग अंडर-14, 17, 19 में नंदिनी, साक्षी, वंशिका, मनीषा, पायल, भावना, परी, मिनरत, संध्या, परी गुप्ता, शिक्षा, सीता, प्रज्ञा, पलक, महक व उमंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें