महाराष्ट्र की हिंसा में आगरा की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां फंसी हुई हैं। ट्रक आपरेटर्स ने बताया कि आगरा से महाराष्ट्र के लिए फिलहाल कोई बुकिंग नहीं ली गई है। यदि वहां जल्द ही स्थिति सामान्य नहीं हुई तो रोजमर्रा की कई वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं।
महाराष्ट्र के पुणे, नांदेड़, कल्याण और भिवंडी तक हिंसा फैलने के कारण आगरा से महाराष्ट्र की मंडियों से माल लेने पहुंचे 25 से 30 ट्रक फंस गए हैं।ट्रांसपोर्ट चैंबर के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि महाराष्ट्र में कई ट्रक फंसे हुए हैं। वहां से टमाटर, प्याज, मौसम, अनार आता है। इसी तरह आगरा से जूता, कांच का सामान जाता है।
हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में कई बसों को जलाए जाने के बाद ट्रक चालकों ने हाईवे किनारों के ढाबों या पेट्रोल पंपों पर अपने ट्रकों को खड़ा कर दिया है। इस हिंसा में तकरीबन 100 किलोमीटर में आने वाले कई क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं।