फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताज से खूबसूरत बनेगा शिवाजी महाराज का स्मारक, महाराष्ट्र सरकार कराएगी निर्माण; आगरा किले से हुई घोषणा

Thu, 20 Feb 2025 07:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आगरा किला से घोषणा की गई कि कोठी मीना बाजार की हवेली में महाराष्ट्र सरकार स्मारक बनाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसके लिए जगह का अधिग्रहण किया जाएघा। 
 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शिवाजी महाराज आगरा में जिस हवेली में नजरबंद रखे गए, महाराष्ट्र सरकार उस कोठी मीना बाजार हवेली को अधिगृहीत करके वहां भव्य स्मारक बनाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगरा किला के जहांगीरी महल में छत्रपति शिवाजी की 395वीं जयंती समारोह में यह घोषणा की।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि कि महाराष्ट्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति लेकर कोठी मीना बाजार का अधिग्रहण करेगी और ऐसा स्मारक बनाएगी जिसे देखने के लिए ताजमहल से ज्यादा लोग आएंगे। इस मामले में वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे।

विज्ञापन






 

आगरा किले की जहांगीरी महल में लगातार तीसरे साल हुए शिवाजी जयंती समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज के नजरबंदी वाले स्थान को स्मारक बनाने के लिए मुख्यमंत्री से विनती की। उन्होंने कहा कि आगरा के जनप्रतिनिधि और लोग प्रदेश सरकार से उनकी पैरवी करें कि वह इस जगह को महाराष्ट्र सरकार को दे दें। आगरा उनके लिए इस वजह से पवित्र है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की कैद से निकलने के बाद ही हिंदवी स्वराज का निर्माण किया और अपने सभी किलों को जीत कर छत्रपति बने।

 

नेशनल हाईवे का नाम शिवाजी मार्ग किया जाए
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा कि वह दोनों मिलकर सरकार से मांग करेंगे कि आगरा और मुंबई के बीच नेशनल हाईवे नंबर तीन का नाम छत्रपति शिवाजी मार्ग रखा जाए। इसी हाईवे से होकर छत्रपति शिवाजी आगरा पहुंचे थे। बघेल ने कहा कि औरंगजेब उनका पुरखा नहीं है। आगरा वालों के पुरखे शिवाजी हैं। कैद से निकालने में आगरा के लोगों का सहयोग मिला था।
 
विज्ञापन

पश्चिम में काल्पनिक हीरो, मेरे हीरो शिवाजी-संभाजी
फिल्म छावा में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने वाले फिल्म अभिनेता विकी कौशल ने शिवाजी जयंती समारोह में कहा कि पश्चिमी देशों में काल्पनिक सुपर हीरो बनाए गए हैं, लेकिन उनके हीरो छत्रपति शिवाजी और संभाजी महाराज है। आगरा किला में आकर वह भावुक हो गए। क्योंकि यहीं पर उनके बड़े महाराज छत्रपति शिवाजी और संभाजी महाराज के कभी कदम पड़े थे। उन्होंने दीवान ए आम और किला भी देखा, जहां छत्रपति ने हुंकार भरी थी। विकी कौशल ने कहा कि छत्रपति की शौर्य गाथा को प्रतिमाओं, पेंटिंग और अपनी परवरिश के जरिए जीवित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें