फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत: बड़े आंदोलन की चेतावनी, इन मांगों को लेकर किसानों में गुस्सा; सीएम योगी के नाम दिया ज्ञापन

Thu, 31 Jul 2025 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

किसानों की महापंचायत में एक स्वर में कहा गया कि यदि सरकार ने मांगे नहीं मानीं, तो बड़ा आंदोलन होगा। 
विज्ञापन
महापंचायत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बुधवार को महापंचायत आयोजित की गई। किसानों ने एक स्वर में सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि किसान नेता चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हम प्रदेश में उग्र जनांदोलन खड़ा करेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि किसानों को अपने हक के लिए निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा की एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड न होने से आए दिन हादसे होते हैं, इस समस्या का समाधान होना चाहिए।

मंडलाध्यक्ष रनवीर सिंह चाहर ने कहा की किसानों को अधिग्रहित भूमि के अनुपात में 64.7% अतिरिक्त मुआवजा एवं 10% विकसित भूखंड का शीघ्र वितरण होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता फौरन सिंह और संचालन अमन चाहर ने किया। अंत में पदाधिकारियों ने एसडीएम आरके सिंह व एसीपी दीपेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सादाबाद के पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद प्रेमअतुल यादव, तिलक सिंह, हरिओम जुरैल, बीके चौधरी, सावित्री चाहर, गिर्राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें