फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के लिए अनुकूल वातावरण, अब नहीं तो कब होगा निर्माण: नृत्य गोपालदास

Sat, 24 Aug 2019 09:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपालदास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए अनुकूल वातावरण है। न्यायालय भी जनता की आवाज और भावना को पहचानता है।
विज्ञापन


इसलिए न्यायालय जनता की भावना और निष्ठा का आदर करते हुए जहां रामलला विराजमान हैं, वहां मंदिर निर्माण की अनुमति देगा। केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार है, अब यदि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो कब बनेगा।

शुक्रवार को मथुरा के सीता राम मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महंत नृत्य गोपालदास ने कहा कि राम के जन्म को लेकर सबूत की आवश्यकता नहीं है। जहां रामलला विराजमान हैं, वहीं उनका जन्म हुआ और उन्होंने लीलाएं की हैं।
विज्ञापन


कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी को राममंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री बनाया है, इसलिए मोदी का भी उत्तरदायित्व हो जाता है कि वे जनता और धर्माचार्यों की भावना का आदर करते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराएं और योगी सरकार समर्थन दे।
 
विज्ञापन

धर्माचार्य भी राममंदिर निर्माण के लिए तैयार हैं। कई बार बैठक हो चुकी है। धर्माचार्य भी चाहते हैं कि राममंदिर का निर्माण शीघ्र हो। उन्होंने कहा कि ऐसा विश्वास है कि कोर्ट भी राममंदिर निर्माण के पक्ष में निर्णय देगा।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का महंत नृत्य गोपालदास महाराज ने समर्थन करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आम जनभावना के अनुरूप कार्य किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के श्री कृष्णजन्मोत्सव समारोह में शामिल होने पर कहा कि उनका यह कार्य सराहनीय है। ब्रज के सर्वांगीण विकास के लिए योगी को और अधिक कार्य करने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें