जिला संयुक्त चिकित्सालय में हत्यारोपी उमेश पाठक का उपचार कराते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जैंत पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित सनसिटी के निकट जंगल में पुलिस की महंत की हत्या के आरोपी से मुठभेड़ हुई। इसमें हत्यारोपी एवं 50000 का इनामी जयपुर निवासी उमेश पाठक के घायल होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
सनसिटी के निकट जंगल में बदमाश की सूचना पर कोतवाली पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो महंत के हत्यारोपी उमेश पाठक के दायें पैर में घुटने से नीचे गोली लग गई। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। यहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से गोपालबाग के महंत की डस्टर कार, लाइसेंसी बंदूक व माला के साथ एक तमंचा बरामद किया है।