फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधूरे कागज होने पर मजिस्ट्रेट ने छोड़ा

Sat, 09 Nov 2024 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे कागज होने पर मजिस्ट्रेट ने छोड़ा
विज्ञापन

- पुलिस को कार्यशैली में सुधार की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुरावली पुलिस द्वारा एक आरोपी को न्यायालय में पेश करने के दौरान कागज अधूरे होने पर रिमांड मजिस्ट्रेट ने आरोपी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। नाराजगी जताते हुए पुलिस को कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी भी दी।
थाना कुरावली पुलिस ने रिषू उर्फ खुशबू निवासी गोकुलपुर थाना कुरावली को पकड़ा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पौनिया बरामद करने का दावा किया था। पुलिस ने उसको जेल भेजने के लिए न्यायालय में पेश किया। रिमांड मजिस्ट्रेट जसीम खान ने पुलिस द्वारा पेश किए गए आरोपी रिषू के मामले की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल महेंद्र प्रताप सिंह ने रिमांड मजिस्ट्रेट को बताया कि पुलिस द्वारा पेश किए गए कागज अधूरे हैं। इन कागजों की वैधानिकता भी पूरी नहीं है। रिमांड मजिस्ट्रेट जसीम खान ने पुलिस द्वारा पेश किए गए आरोपी रिषू को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। आरोपी को पेश करने वाले दरोगा को कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें