फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोष्ठी में छात्राओं को किया जागरूक, स्वच्छता का बताया महत्व

Tue, 20 Feb 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोष्ठी में छात्राओं को किया जागरूक, स्वच्छता का बताया महत्व
विज्ञापन

-डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। करहल रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पड़रिया में मंगलवार को महिलाओं की शारीरिक देखभाल एवं साफ-सफाई पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में डॉ. तनु जैन असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान ने महिलाओं के शारीरिक देखभाल और साफ - सफाई पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

डॉ. तनु जैन ने कहा कि वजाइनल एरिया के आसपास की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। वॉशरूम जाने के बाद हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं। पीरियड्स के दौरान हाइजीन को बनाए रखने के लिए कपड़े की बजाय सिनैटरी पैड का इस्तेमाल करें। सिनैटरी पैड को हर 4-5 घंटे में बदलते रहें। लगातार 8-9 घंटे तक एक ही पैड शरीर में इंफेक्शन पैदा कर देता है। वी. वॉश और तरल साबुन का प्रयोग करें जिससे वेक्टीरिया न पनपने पाएं। पीरियड के दौरान संतुलित आहार और पर्याप्त आराम करें। कोई भी दर्द निवारक दवा का प्रयोग पीरियड के दौरान न करें। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं। संचालन व्याख्यान प्रसार तथा इनोवेशन इक्विटी प्रभारी डॉ. गीता देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें