फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यू डाइस पर जानकारी अपलोड नहीं करने पर 10 कॉलेजों को नोटिस जारी

Tue, 20 Feb 2024 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यू डाइस पर जानकारी अपलोड नहीं करने पर 10 कॉलेजों को नोटिस जारी
विज्ञापन

डीआईओएस ने 25 फरवरी तक अपलोड करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले के 10 कॉलेजों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने जरूरी सूचनाएं यू डाइस पोर्टल पर अपलोड नहीं करने पर नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि यदि 25 फरवरी तक सूचनाएं अपलोड नहीं की गईं तो उनके कॉलेज की मान्यता प्रत्याहारण के लिए परिषद को संस्तुति पत्र भेजा जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बार-बार की चेतावनी के बाद भी कुछ कॉलेज यू-डाइस पोर्टल पर मांगी जाने वाली जरूरी सूचनाओं को अपलोड करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। संबंधित कॉलेजों को अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है कि वे 25 फरवरी तक हर हाल में जरूरी सूचनाएं यू-डाइस पोर्टल पर अपलोड कर दें अन्यथा उनके कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा परिषद को कर दी जाएगी। इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों को जारी किए नोटिस
चौधरी जोर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुलदीप कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एससीएल पब्लिक इंटर कॉलेज बरा, एसएन इंटर कॉलेज विनोदपुर भोगांव, संत जगतनरायण राजेश्वर दयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सतेंद्र सिंह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सती जयदेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवालय पब्लिक इंटर कॉलेज, श्री कुंवरबहादुर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्री एमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला बहोरी।

संबंधित कॉलेज 25 फरवरी तक सभी प्रकार की जानकारियां यू डाइस पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
अजय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें