पति ने कोर्ट में मासूमियत दिखाते हुए समझौता कर लिया, लेकिन घर आते ही उसका रूप बदल गया। उसने पत्नी को बेरहमी से पीटा। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पति ने कोर्ट में समझौता किया और पत्नी को घर ले गया। वहां घर में घुसते ही पति, जेठ, ससुर व अन्य ने पीटना शुरू कर दिया। मोबाइल भी तोड़ डाला। ट्रांस यमुना थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ताजगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला टीन निवासी यशोदा ने केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उनके पति विनोद ने उनसे बच्चे को छीनकर घर से निकाल दिया था। उन्होंने न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने भरण-पोषण की रकम अदा करने के के आदेश दिए थे।
इस पर पति ने बातों में फंसाकर कोर्ट में 9 जून को समझौता कर लिया। घर के अंदर घुसते ही पति, जेठ ससुर वह अन्य ने पिटाई की। मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। जैसे-तैसे पीड़िता ने पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी। ट्रांस यमुना थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद