फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: देश की आन के लिए जो हुए कुर्बान, उनकी वीरांगनाओं का होगा सम्मान

Tue, 13 Aug 2024 08:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान में वीर माताओं, वीर नारियों को नमन किया जाएगा। सिकंदरा स्थित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में ये आयोजन होगा। 
 
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में मंगलवार को दोपहर 1 बजे वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन होगा। सिकंदरा स्थित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर को इसके लिए सजाया गया है। कार्यक्रम में वीर माताओं और वीर नारियों का अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन


मां तुझे प्रणाम यानी भारत माता को वंदन करने का अभिनव अभियान। इसका एक सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव वीरांगना सम्मान समारोह है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की वीर माताओं व वीर नारियों के अदम्य त्याग को नमन करने के लिए शहरवासी जुटेंगे।

पुलिस महानिरीक्षक आगरा जोन दीपक कुमार और अन्य गणमान्य अतिथि भी शिरकत करेंगे। आयोजन की कड़ी में 14 अगस्त को सुबह 8 बजे वाहन रैली एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकाली जाएगी। यह एमजी रोड होकर कॉसमाॅस माल पर संपन्न होगी। इसमें दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल होंगे।
विज्ञापन


15 अगस्त को शहर के चौराहों को सजाकर राष्ट्रगान किया जाएगा। इसी दिन अमर उजाला और हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से शहीदों को नमन करने के लिए स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर के भूतल पर लगेगा। फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन सुराना ने बताया कि सुबह नौ बजे से स्वास्थ्य जांच और 10 बजे से रक्तदान किया जाएगा।

ये हैं प्रायोजक
मुख्य प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा (एमडी, डीएम, न्यूरोलॉजी) हैं। प्रायोजक डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक), तपन ग्रुप, एपी ज्वेलर्स, बालाजी प्राॅपर्टीज आर्केड, स्टोनमैन, सह प्रायोजक शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, मोशन एकेडमी, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, बलूनी क्लासेज, हिलमैन पब्लिक स्कूल, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज, जीआई ग्लोबल पब्लिक स्कूल, उपकार प्रकाशन, डॉक्टर सोप, एसकेएम कॉन्ट्रेक्टर एंड सर्विसेज, डॉ. उमेश कुमार गर्ग एमबीबीएस, एमडी, एम प्लेनेट डिजिटल वर्ल्ड, हाई स्टील, सर्वा डेंटल हॉ़स्पिटल, आगरा रॉयल इनफील्ड और गणपति ग्रुप हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें