इसी होटल में हुई लव रंजन और अलीशा की शादी
- फोटो : अमर उजाला
सितारों की झलक नहीं देख पाए प्रशंसक
ताजमहल पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम रोड स्थित होटल ओबराय अमर विलास ताजनगरी का सबसे महंगा होटल माना जाता है। यहां लॉबी से ही ताजमहल दिखाई देता है। होटल के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहा और बाहर मीडिया और फैन्स के जमावड़ा लगा रहा, लेकिन कोई भी सितारों की एक झलक नहीं देख पाया।
होटल के स्टाफ और मेहमानों के फोटो और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी गई। शादी के वीडियो बाहर न जा सकें, इसलिए सख्ती बरती गई। होटल स्टाफ के मोबाइल फोन भी जमा करा लिए गए।