कासगंज। जिले में बदलते मौसम से लोगों में फेफड़े में संक्रमण फैल रहा है। जिला अस्पताल में एक दिन में 30 तक मरीज इन दिनों पहुंच रहे हैं। दिक्कत बढ़ने पर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भी भर्ती करना पड़ रहा है।
दिवाली के बाद मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में गर्मी तो रात में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। ऐसे में लापरवाही सेहत को प्रभावित कर सकती है। मौसम के इस रुख का असर फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा रहा है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों में 25 से 30 मरीज ऐसे निकल रहे हैं, जिनके फेफड़ों में संक्रमण की समस्या सामने आ रही है।