फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभियान चलाकर आप की सदस्यता दिलाई

Mon, 04 Nov 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सदस्यता अभियान चलाते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। आम आदमी पार्टी द्वारा सोमवार से जिले में सदस्यता अभियान शुरू किया गया। प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह और ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी के निर्देशन में पहले दिन राधारमण रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान शुरू करके जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ लेवल पर प्रत्येक ग्रामसभा में कमेटियां बनाई जाएंगीं। जिले भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ हर महीने मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय मुद्दों को शामिल करके आंदोलन करेंगे।

इस मौके पर देशराज राजपूत, मुनेंद्र प्रताप, रानी कुमारी, हासिम अली, सैयद वारसी, अखिलेश यादव, धनंजय यादव, गौरव यादव, विनीता देवी, कांति देवी, जानकी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें