फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lumpy Virus: कासगंज में दो और गोवंशों में हुई लंपी वायरस की पुष्टि, जिले में संख्या बढ़कर हुई पांच

Tue, 20 Sep 2022 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

जिले में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ने लगा है। मंगलवार को दो और गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। सोमवार को पशु चिकित्सा विभाग को मथुरा वेटनरी कॉलेज से आई रिपोर्ट में तीन गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
बीमार गोवंश का उपचार करने पहुंची पशुपालन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ने लगा है। यह संक्रमण पशु विभाग के लिए चुनौती बन रहा है। मंगलवार को दो और गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। इस तरह से जिले में अब तक लंपी वायरस से संक्रमित पांच गोवंशों की पुष्टि हो चुकी है। जिससे लंपी वायरस की संवेदनशीलता बढ़ती जा रही है। एक अन्य गोवंश अहरौली में लंपी वायरस के लक्षणों से पीड़ित मिला। जिसका सैंपल जांच को भेजा गया है।

विज्ञापन

सोमवार को पशु चिकित्सा विभाग को मथुरा वेटनरी कॉलेज से आई रिपोर्ट में तीन गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। मंगलवार को दो और गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई। मंगलवार सुबह अहरौली में एक गोवंश लंपी वायरस के लक्षणों से बीमार मिला। उसके शरीर पर फफोले पड़े हैं। सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची।

 

टीम ने बीमार गोवंश का उपचार किया और लंपी वायरस की जांच के लिए उसका सैंपल लेकर मथुरा वेटनरी कॉलेज की प्रयोगशाला को भेजा गया। लंपी वायरस की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंपी वायरस के प्रोटोकॉल के अनुरूप चिकित्सा की जाए।
 

मंगलवार को दो गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। संदिग्ध गोवंशों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और सभी संदिग्ध पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण करने में पशु चिकित्सा विभाग की टीमें जुटी हुईं हैं- डॉ. एके सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें