फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाजार से लेकर सड़कों तक घूम रहे लंपी संक्रमित गोवंश, नहीं हैं कोई इंतजाम

Wed, 16 Nov 2022 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गोशालाओं में छुट्टा पशुओं को रखने की व्यवस्था नहीं है, जबकि मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में छुट्टा पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
लंपी बीमारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लंपी संक्रमित गोवंश सड़कों से लेकर घने बाजारों में छुट्टा घूम रहे हैं। नगर निगम और पशु पालन विभाग की लापरवाही से एक तरफ वायरस फैल रहा है, तो दूसरी तरफ इलाज और आश्रय के अभाव में गोवंश मर भी रहे हैं। इन मौतों को सरकारी आंकड़ों में दर्ज तक नहीं किया जा रहा। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छुट्टा पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जिले में 2.83 लाख गोवंश हैं। पशु पालन विभाग का दावा है कि 2.42 लाख गोवंश का टीकाकरण किया है। इधर, शहर में 18 हजार गोवंश छुट्टा है। निराश्रित होने के कारण सड़क से लेकर गलियों और बाजारों में कचरे के ढेरों पर मुंह मारने को मजबूर हैं। सरकारी व निजी गोशालाओं में महज आठ हजार गोवंश के आश्रय की व्यवस्था है। इस तरह 10 हजार गोवंश निराश्रित है। 

मंगलवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में जिलाधिकारी और नगरायुक्त को छुट्टा गोवंश को पकड़ कर गोशाला व आश्रय स्थलों में रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयवीर चंद्रयाल ने बताया कि जिले में अब 3700 गोवंश में लंपी की पुष्टि हो चुकी है। 10 से 12 मर चुके हैं।
विज्ञापन


इधर, मारुति एस्टेट चौराहा स्थित सुलहकुल नगर, गोकुल नगर, मानस नगर और बोदला सब्जी मंडी, शाहगंज संगीता सिनेमा रोड, लोहामंडी, आजमपाड़ा में लंपी संक्रमित गोवंश घूम रहा है। क्षेत्रीय लोग भी गोवंश के बदन पर गांठे व घाव देखकर चिंतित हैं। उन्हें संक्रमण फैलने की आशंका सता रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें