दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर मथुरा के फरह में ट्रेन के आगे कूद कर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों फरह के एक मुहल्ले के रहने वाले थे। मृतक रिश्ते में बुआ-भतीजे लगते थे। मंगलवार को रैपुराजाट के गेट नंबर 514 के समीप दोनों के शव कई टुकड़ों में मिले।
थाना फरह के एक मुहल्ले के 22 साल के युवक और 16 साल की किशोरी सोमवार की रात लापता हो गए थे। रिश्ते में बुआ-भतीजे लगने वाले दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। किशोरी के परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, पर सुराग नहीं लग सका।
मंगलवार को खेत पर गए ग्रामीणों ने रैपुराजाट के गेट नंबर 514 के समीप रेलवे लाइन पर युवक और किशोरी के शव देखे तो हड़कंप मच गया। शव कई टुकड़ों में बंटे थे। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई।