फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर के लिए महिलाओं नहीं जाना होगा थाने, यहां दर्ज करा सकेंगी केस

Tue, 09 Jan 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Women police Station
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार की पहल के मद्देनजर आशा ज्योति केंद्र में शिकायत लेकर आने वाली पीड़ित महिलाएं जल्द ही वहां एफआईआर भी दर्ज करा सकेंगी। आनलाइन एफआईआर की भी सुविधा उन्हें मिलेगी।
विज्ञापन


एडीजी टेक्निकल सर्विस ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) के तहत प्रदेश के सभी 17 आशा ज्योति केंद्रों को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

जिला महिला अस्पताल में स्थित आपकी सखी आशा ज्योति केंद्र में घरेलू हिंसा, बलात्कार, गुमशुदा, दुर्घटना, छेड़छाड़ पीड़ित महिलाओं को एक छत के नीचे चिकित्सा, कानून, पुनर्वास आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। अभी तक यहां एफआईआर दर्ज नहीं होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द मिलेगी ये सुविधा

इसके लिए पीड़िता को महिला थाने की ओर रुख करना पड़ता था, लेकिन अब आशा ज्योति केंद्रों की सुविधाओं की कड़ी में एक नई व्यवस्‍था जुड़ने जा रही है। गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर मार्च 2016 जिला महिला अस्पताल में आशा ज्योति केंद्र खोला गया था।

2017 में इसे नई इमारत में शिफ्ट कर दिया गया। वर्तमान में यहां एक एसआई, तीन महिला कांस्टेबल, होमगार्ड और काउंसलर्स, वकील, डाक्टर आदि तैनात हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव ने बताया कि इस संबंध में शासन की ओर से जानकारी मिली है। जल्द ही पीड़िताओं को एफआईआर कराने की सुविधा भी केंद्र पर ही मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें